Title Bar:-


Title Bar Notepad सॉफ्टवेर में सबसे उपर होती है | जिसमे File का नाम , नोटपैड का Icon , Minimize , Maximize और Close बटन होती है |


Minimize Button:-

Minimize button का प्रयोग स्क्रीन पर चल रहे सॉफ्टवेर को Hide करने के लिए किया जाता है | मतलब इस बटन पर click करने से प्रोग्राम close नही होगा परन्तु बैकग्राउंड में रन करेगा | प्रोग्राम को पुनः वापस लेन के लिए Task bar पर Notepad के Icon पर click करना होगा |

Maximize Button:-

Maximize button पर click करने से नोटपैड की स्क्रीन computer की स्क्रीन साइज़ के अनुसार फुल स्क्रीन पर सेट हो जाएगी |

Close Button:-

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की इस button का प्रयोग प्रोग्राम को बंद करने के लिए किया जाता है |



Notepad Icon:-

Notepad Icon नोटपैड प्रोग्राम के टाइटल बार पर top left या उपर वांयी ओर स्थिति होता है | इस Notepad Icon पर click करने से कुछ Options दिखते है | 

Restore:-

जब प्रोग्राम की स्क्रीन maximize होती है या कह सकते है कि जब प्रोग्राम की स्क्रीन full screen मोड पर होती है तब इस Option पर click करने से प्रोग्राम की screen अपनी पिछली अवस्था में पहुँच जाती है |

Move :-

Move Option का प्रयोग Notepad की स्क्रीन को move करने के लिए किया जाता है | इस Option पर click करने के बाद हम अपने कीबोर्ड से Arrow Key का प्रयोग करके दायें , बाएं , उपर तथा नीचे move कर सकते है |

Size:-

Size Option का प्रयोग Notepad की screen size को छोटा या बड़ा करने के लिए किया जाता है | इस Option पर click करने के बाद हम अपने कीबोर्ड से Arrow Key का प्रयोग करके दायें , बाएं , उपर तथा नीचे move कर सकते है |


File Menu:-


New (ctrl + N) :-

New Option का प्रयोग नया पेज बनाने के लिए किया जाता है | इस Option पर click करने से हमे एक नया blank पेज प्राप्त हो जायेगा | जिसकी Shortkey ( ctrl +N) है |

Open (ctrl + O) :-

Open Option का प्रयोग पहले से save नोटपैड फाइल को open करने के लिए किया जाता है | जिसकी Shortkey (ctrl + O) है |

Save (ctrl + S) :-

Save option का प्रयोग नोटपैड पर बांयी हुयी file को Computer में Permanent या स्थायी रूप से सुरक्षित करने के लिए किया जाता है | जिसकी Shortkey ( ctrt + S ) है |

Save As ( F12 या Alt + F + A ):-

Save As Option का प्रयोग पहले से save की हुयी file को किसी अन्य नाम से save करने के लिए किया जाता है | जिसकी Shortkey ( F12 या Alt + F + A ) है |

Page Setup ( Alt + F + U ) :-

Page Setup Option का प्रयोग पेज की Setting करने के लिए किया जाता है | जिसमे Paper , Orientation , Margin , Header and Footer आदि Option दिए होते है |


  • Notepad में Default Margin कितना होता है ?

          Ans -    Notepad में Default Margin - Top और Bottom में 1 इंच तथा Left और                                 Right में 0.75 इंच होता है |

  • Notepad में Default Page size कितना होता है ?

          Ans -    Notepad में Default Page size " Letter " होता है |


Print ( ctrl + P ) :-

Print Option का प्रयोग फाइल को प्रिंट करने के लिए किया जाता है | जिसकी Shortkey ( ctrl + P ) होती है |

Exit ( Alt + F4 ) :-

Exit Option पर click करने से Notepad प्रोग्राम close या बंद हो जायेगा |



अधिक जानकारी के लिए विडियो अवश्य देखें |