Introduction of Notepad in Hindi

Notepad क्या है?


Notepad एक सिंपल टेक्स्ट एडिटर एप्लीकेशन सॉफ्टवेर है जिसका प्रयोग किसी भी टेक्स्ट फाइल को बनाने तथा संशोधित करने के लिए किया जाता है |

Notepad Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में पहले से ही इनस्टॉल होता है | अर्थात Notepad को अलग से इनस्टॉल करने की आवश्यकता नही होती है | परन्तु यदि आप चाहे तो नोटपैड के कुछ Extended Version जैसे Notepad++ को आप इन्टरनेट से डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते है |

Notepad File की पहचान कैसे करें -

Notepad Extension ( .txt ) की मदद से हम Notepad की file की पहचान कर सकते है | मतलब यदि किसी फाइल के अंत में .txt दिया हुआ है तो वह फाइल Notepad की फाइल कहलायी जाएगी |

Notepad का प्रयोग -

जैसा की आप लोगों ने पढ़ा है की नोटपैड का प्रयोग Simple टेक्स्ट फाइल को बनाने तथा Edit करने के लिए किया जाता है |
परन्तु नोटपैड को कुछ विशेष कार्यों को करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है |
जैसे -
  • Notepad  का प्रयोग करके हम HTML Code लिख सकते है | HTML का प्रयोग Web Page को              create करने के लिए किया जाता है | तो इसलिए हम कह सकते है कि Notepad का प्रयोग करके            हम एक Web Page भी Develop कर सकते है |
  • Notepad का प्रयोग Batch File को create करने के लिए भी किया जाता है | Computer में छोटे-छोटे कार्यों को करने के Programs को हम Batch File कहते है |
  •  Notepad का प्रयोग Computer में Registry Files को create करने के लिए भी किया जाता है |

Post a Comment

0 Comments