कोरोना वायरस (COVID - 19)


आज के समय में कोरोना वायरस विश्व की गंभीर समस्या बन गया है | जिसने सम्पूर्ण विश्व में तवाही मचा रखी है | World Health Organization ने कोरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी को COVID-19 ( CoronaVirus Disease -19 ) नाम दिया  है |
विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 6 लाख से अधिक हो गयी है | तथा भारत में संक्रमित होने बालों की संख्या लगभग 1 हजार से ज्यादा , मरने बालों की संख्या लगभग 29 हो गयी है |

ऐसा माना जाता है की कोरोना वायरस से तबाही की शुरुआत चीन देश से हुयी | यह वायरस चमगादड़ों में पाया गया है परन्तु इसका स्रोत चमगादड़ नही बल्कि सांप है , यह वायरस जहरीले साँपों के जहर में पाया जाता है |
विश्व के कई देश जैसे -: भारत, अमेरिका, चीन, इटली, फ्रांस, द० कोरिया, स्पेन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, ईरान और बहुत सारे देश गम्भीर रूप से संक्रमित है  तथा इसका संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है |
यह दावा किया जा रहा है की अभी तक विश्व के किसी भी देश में इस वायरस की वैक्सीन नही उपलब्ध है |


कैसे फैलता है यह वायरस ?


इस वायरस का आकार लगभग 20 नैनोमीटर है जी की हवा के जरिये से नही फ़ैल सकता है | यह वायरस हमारे शारीर में मुंह और आँखों के माध्यम से ही अंदर प्रवेश कर सकता है | यह वायरस एक दुसरे की छूने से फैलता है इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को लगभग 14 दिन में लक्षण दिखने शुरू हो जाते है |

लक्षण -:

          संक्रमित व्यक्ति में गले में दर्द, खांसी, सर दर्द, तेज बुखार, उलटी, आदि लक्षण दिखने लगते है |

कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव -:

कोरोना वायरस विश्व की महामारी बन चुका है | जिससे देश की जनता बिभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है | जिसके कारण कई देशो में लॉकडाउन की स्थिति लागू कर दी गयी है |

इस महामारी की वजह से कई देशों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है | लॉकडाउन की वजह से लोग अपने अपने घरों में कैद हो के रह गये है | गरीब परिवारों में राशन आदि की समस्या उत्पन्न होने लगी है |


बचाव -:


          डॉक्टर्स का मानना है की-

·       मास्क और ग्लब्स का प्रयोग करना चाहिए |
·       हमे अपने हाथों को निरंतर साबुन से धोते रहना चाहिए |
·       अपने आस पास साफ-सफाई रखनी चाहिए |
·       लोगों के सम्पर्क से दूर रहना चाहिए |
·       चूँकि यह वायरस मुंह और आँख से फैलता है इसलिए हमे अपने चेहरे को बारबार नही छूना चाहिए |